Happy New Year म्यूसिक लॉंच: अभिषेक-बोमन के बीच सिंगिंग प्रतियोगिता

शाहरुख खान की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर दीवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर बादशाह खान के फैंस बेहद उत्साहित हैं और साथ ही खुद शाहरुख खान व टीम के सारे सदस्य दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन इरानी, सोनू सूद, विवान शाह आदि भी बेहद खुश हैं। हालांकि ये फिल्म और इसकी स्टारकास्ट इतनी बड़ी है कि इसे बहुत ज्यादा प्रमोशन की जरुरत नहीं थी लेकिन शाहरुख खान का मानना है कि जितना ज्यादा फिल्म के प्रमोशनल ईवेंट्स होंगे उतने ज्यादा मौके पूरी टीम को मिलेंगे साथ में वक्त बिताने के।

इस बात को खुद फराह खान ने मीडिया के साथ शेयर किया और कहा कि शाहरुख चाहते हैं कि हमारा हर एक ईवेंट इतना बड़ा और बेहतरीन हो कि लोग आकर सिर्फ वक्त ना बिताएं बल्कि आकर इंज्वॉय करें। स्लैम वर्ल्ड टूर के पीछे भी कुछ यही वजह है। शाहरुख खान का कहना है कि वो पूरी दुनिया में जाकर लोगों के साथ वक्त बिताना चाहते हैं उनका एंटरटेनमेंट करना चाहते हैं।

हाल ही में हुए हैप्पी न्यू ईयर के म्यूसिक लॉंच के दौरान यूं तो काफी मजेदार पल आए और शाहरुख खान व फराह खान ने अपने बेहतरीन ह्यूमर से सभी को काफी हंसाया लेकिन कुछ ऐसे पल थे जिनकी वजह से ये ईवेंट बेहद खास हो गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X