हैप्पी न्यू ईयर... से होगी फराह-शाहरूख की हैट्रिक
फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की निर्देशिका फराह खान है, तो फिल्म का निर्माण शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज कर रही है। फिल्म में शाहरूख के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी अहम रोल निभा रहे हैं।
दीपिका ने भी अपना फिल्मी करियर फराह खान के निर्देशन ओम शांति ओम से ही शुरू किया था इसलिए ही शायद उन्हें भी है्प्पी न्यू ईयर से काफी इमोशनल अटेचमैंट हो गया है।
फिल्म दिवाली पर यानी कि 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो गया है। पहले पोस्टर ने ही फिल्म की ओर लोगों का ध्यान खींचा है। फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी बतायी जा रही है।
फिल्म के एक अहम किरदार में अभिनेता सोनू सूद भी है। जिन्होंने इससे पहले सलमान खान के साथ फिल्म दबंग मे काम किया था और जबरदस्त वाहवाही बटोरी थी देखते हैं कि वह शाहरूख के साथ पर्दे पर क्या कमाल करते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
