Video- हैप्पी न्यू ईयर के लेटेस्ट सॉंग मनवा लागे में शाहरुख के हॉट एब्स!
10 सितंबर की रात 12 बजे जहां एक ओर मोबाइल फोन के दीवानों की नींद उड़ी हुई थी क्योंकि अमेरिका में एप्पल कंपनी अपना आईफोन6 लॉंच कर रही थी वहीं दूसरी और भारत में भी लोगों की नींद उड़ी हुई थी क्योंकि किंग खान शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का नया गाना मनवा लागे जो रिलीज हो रहा था। शाहरुख खान ने करीब 12 बजे ही अपनी फिल्म मनवा लागे गाने का यू ट्यूब लिंक ट्विटर पर शेयर किया और उसके बाद उनके फैंस इस गाने को सोशल मीडिया पर लगातार प्रमोट करने लगे।
हैप्पी न्यू ईयर के इस नये गाने जिसके बोल हैं मनवा लागे, में शाहरुख खान के हॉट एब्स दिखाये गये हैं। शाहरुख खान काफी हॉट नज़र आ रहे हैं। गाने में एक सीन है जिसमें शाहरुख की शर्ट आग की लपटों में जल रही है और शाहरुख के एब्स सामने आ रहे हैं। गाने का सबसे सेक्सी व हॉट सीन यही है जिसे देखकर अभी से हमें यकीन है कि शाहरुख के फैंस बड़े परदे पर फिल्म देखते समय सीटी जरुर बजाएंगे।
मनवा लागे में दीपिका पादुकोण को हैप्पी न्यू ईयर की टीम को डांस का एक स्टेप जो कि शाहरुख खान का पेटेंट स्टेप है दोनों हाथों को खोलकर खड़े होने वाला वो सिखाते हुए दिखाई दी हैं। गाने को गाया है अरिजित सिंह ने जो कि इससे पहले आशिकी 2 के बेहतरीन गानों से लोगों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












