हैप्पी न्यू ईयर है बेस्ट बॉलीवुड फिल्म- शाहरुख खान
25 साल पहले लोगों ने मुझे प्रमोट किया आज मैं नये टैलेंट को प्रमोट करना चाहता हूं- शाहरुख खान
शाहरुख खान ने हैप्पी न्यू ईयर के बारे में बताते हुए कहा- "हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर मुझे बहुत पसंद आया। फिल्म के ट्रेलर लॉंच की शाम को हमने डांस, संगीत और ग्लैमरस शाम बनाने का फैसला किया है। मैं जब भी विदेश जाता था तो मुझे लोग कहते थे कि बॉलीवुड फिल्मों का मतलब है डांस, मस्ती, संगीत, रोमांस। तो हमने हैप्पी न्यू ईयर में वो सबकुछ डालने का प्रयास किया है जो कि एक बॉलीवुड फिल्म में लोग देखना चाहते हैं।"
शाहरुख ने आगे कहा "हैप्पी न्यू ईयर फिल्म एक डांस फिल्म है और ऐसी फिल्में करने में मुझे बहुत तकलीफ होती है। क्योंकि मैं इतना अच्छा डांस नहीं कर पाता। लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप जैसा डांस आपको आता है उसे ही दिल से करें तो उससे अच्छा डांस और नहीं हो सकता।"
डास पर आधारित फिल्में करने में तकलीफ होती है- शाहरुख खान
यानी कि कुल मिलाकर शाहरुख ने तो बता दिया है कि हैप्पी न्यू ईयर फिल्म डांसिंग के ऊपर आधारित फिल्म है और इसमें शाहरुख खान अलग अलग डासिंग स्टाइल दिखाते नज़र आएंगे। बाकी की डीटेलिंग तो आपको 14 अगस्त फिल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान मिल जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












