..................... Happy New Year is scheduled for an October 23 release Means Lucky Diwali. - Hindi Filmibeat

दिवाली, शाहरूख, सक्सेस और हैप्पी न्यू ईयर..

शाहरूख ने जब से ही हिंदी फिल्मों में कदम रखा है तब से ही दिवाली उनके लिए लकी रही है, इस त्यौहार पर रिलीज हुई उनकी फिल्मों ने ना केवल सफलता का स्वाद चखा बल्कि शाहरूख की शौहरत में दिन दूनी रात चौगुनी इजाफा किया। शायद यही सोचकर निर्देशिका फराह खान ने अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर. को दिवाली पर रिलीज करने का फैसला किया है।

खबर है कि हैप्पी न्यू ईयर 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और बोमन ईरानी है। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म का पहला पोस्टर 2 जनवरी को रिलीज किया गया है जिसे काफी पॉजीटिव रिस्पांस मिला है। फिल्म के पोस्टर को फिल्म के कलाकारों के फैंस को बांटा भी जायेगा।

फिल्म की निर्माता शाहरूख की कंपनी रेड चीलिज है। फराह और शाहरुख इससे पूर्व 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' सरीखी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ही फिल्मों ने जबर्दस्त कमाई की थी। फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का पहला पोस्टर लांच कर दिया गया है जिसे देखकर लगता है कि फिल्म काफी दिलचस्प है जिसमें मस्ती और हंसी के बहुत सारे मसाले हैं।

आईये डालते हैं नजर शाहरूख की दिवाली पर रिलीज हुई फिल्मों की...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X