‘हैपी न्यू ईयर’ दोहरायेगी 'ओम शांति ओम' का इतिहास
मालूम हो कि दीपिका ओम शांति ओम' के बाद से दूसरी बार फराह के साथ 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के कलाकारों में अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, विवान शाह व सोनू सूद भी शामिल हैं। शाहरुख ने कहा, "फिल्म बहुत नई है। यह बहु-सितारा फिल्म है। यह केवल शाहरुख की फिल्म नहीं है।"
उन्होंने कहा, "इसमें दीपिका, अभिषेक, बोमन, जैकी, विवान व सोनू भी हैं। मुझे लगता है कि मैं पहली बार किसी बहु-सितारा फिल्म में काम कर रहा हूं। 'हैप्पी न्यू ईयर' की खूबसूरती और इसमें नयापन यह है कि यह एक नायक या नायिका के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म नहीं है।"
वैसे दीपिका-शाहरूख की जोड़ी बॉक्सऑफिस पर हिट है देखते हैं कि ओम शांति ओम वाला जादू 'हैपी न्यू इयर' दोहरा पाती है कि नहीं क्योंकि फराह की पिछली फिल्म तीस मार खां.. फ्लॉप रही थी इसलिए एक बार फिर से उन्होंने शाहरूख का हाथ थामा है। क्योंकि शाहरूख के साथ ही उन्होंने मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी हिट फिल्में दी है।


Click it and Unblock the Notifications
