Box Office- हैप्पी न्यू ईयर न्यू ईयर 372 करोड़ के पार

शाहरुख खान के लिए एक बार फिर से दीवाली का त्यौहार लकी साबित हुआ फिल्म को भले ही क्रिटिक्स ने काफी निगेटिव रिव्यूज दिये हों लेकिन फिल्म को दर्शकों ने आखिरकार 350 करोड़ के पार पहुंचा ही दिया जो कि काफी अच्छा कलेक्शन है। हैप्पी न्यू ईयर फिल्म ने बुधवार 12 नवंबर को 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और साथ ही दुनिया भर में हुए कलेक्शन को मिलाकर कुल 372.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

इसी के साथ हैप्पी न्यू ईयर साल 2014 की सबसे ज्यादा कमाई वाली दूसरी फिल्म बन गयी है। हालांकि अभी भी हैप्पी न्यू ईयर सलमान खान की किक से पीछे है लेकिन दोनों फिल्मों के बीच करीब 5 करोड़ का ही अंतर है। अगर हैप्पी न्यू ईयर इसी तरह बॉक्स ऑफिस पर जमी रही तो हो सकता है कि आने वाले कुछ हफ्तों में ये किक को भी मात दे दे।

फिल्हाल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट मे टॉप पर अभी भी आमिर खान की धूम 3 है, दूसरे नंबर पर है शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस और तीसरे नंबर पर आमिर की 3 इडियट्स। चौथे नंबर पर सलमान की किक और पांचवे नंबर पर रितिक रौशन की कृष 3 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X