हैप्पी न्यू ईयर ने चुराई जुम्मे की रात की लाइटिंग!
सुनने में अजीब लग रहा होगा कि हैप्पी न्यू ईयर ने भला सलमान खान की किक फिल्म के गाने जुम्मे की रात की लाइटिंग कैसे चुरा ली। तो आपको बताते हैं कि असल में बादशाह शाहरुख खान ने कुछ ही दिन पहले ट्विटर पर एक तस्वीर डाली थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के एक दृष्य में बिल्कुल वैसी ही लाइटिंग की गयी है जैसी कि सलमान खान की फिल्म किक के गाने जुम्मे की रात में दिखाई गयी थी।

शाहरुख खान ने खुद से ये तस्वीर ट्विटर पर डाली और लिखा लाइटिंग का थोड़ा सा पैटर्न किक फिल्म के गाने जुम्मे की रात से कॉपी किया गया है। लेकिन फिर भी सारा क्रेडिट फराह खान को जाता है जिन्होंने इतना खूबसूरत व बेहतरीन काम किया है। शाहरुख खान के इस ट्वीट को कई लोगों ने शेयर किया और लोग बादशाह की इस अदा के कायल भी हो गये कि लोग तो दूसरों की फिल्मों से कहानी, किरादर आदि चुराकर भी नहीं बोलते और शाहरुख ने तो सिर्फ एक लाइटिंग का पैटर्न ही कॉपी किया है।
शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती को दुश्मनी में और दुश्मनी को दोस्ती में बदलते कई बार देखा गया है। पिछले कुछ समय शाहरुख खान और सलमान खान एकदूसरे को लेकर काफी अच्छी अच्छी बातें बोल रहे हैं और एक दूसरे की फिल्मों को लेकर भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अभी भी शाहरुख और सलमान की फिल्मों के बीच दूसरे सितारों की फिल्मों से ज्यादा टक्कर होती है।
किक अभी तक इस साल की कमाई के मामले में नंबर वन पर है अब हैप्पी न्यू ईयर से शाहरुख खान और उनके फैंस को बहुत उम्मीदें हैं। देखते हैं कि शाहरुख खान सलमान की फिल्म के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं। किक की लाइटिंग तो चुरा ली अब किक पर जो लाइमलाइट पड़ रही है उसे भी हैप्प न्यू ईयर चुरा पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications