किक और धूम से हैप्पी न्यू ईयर बिल्कुल अलग- शाहरुख खान!

साल 2013 के अंत में आई आमिर खान की फिल्म धूम 3 ने ब़क्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया। करोड़ों की कमाई करके आमिर खान की धूम 3 बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गयी। साल 2014 में ईद पर दोबारा से एंट्री मारकर सलमान खान की किक ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और 25 जुलाई को रिलीज होने के बाद से लेकर अभी तक किक ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया।

हाल ही में पिछले एक साल से शाहरुख की फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए शाहरुख खान, फराह खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन ने मिलकर अपनी दीवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर लॉंच किया। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद कुछ लोगों को किक की याद आई तो किसी को धूम 3 की और किसी को तीस मार खान की। लेकिन शाहरुख खान से पूछने पर उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर बॉलीवुड की सबसे बड़ी और शानदार फिल्म है इसका किसी और फिल्म से कोई कंपेरिजन नहीं है।

शाहरुख खान ने हैप्पी न्यू ईयर में चार्ली नाम का किरदार निभाया है जो कि एक चोर है और अपनी पूरी टीम के साथ जिसमें मोहिनी (दीपिका पादुकोण), नंदू (अभिषेक बच्चन), टैमी (विवान) और जैग (बोमन इरानी) के साथ मिलकर नये साल पर होने वाले एक वर्ल्ड डांस के दौरान चोरी करने का प्लान बनाते हैं। अब शाहरुख के इस चार्ली किरदार को लोग कई और फिल्मों से कंपेयर कर रहे हैं आइये देखते हैं किन किन फिल्मों के किरदारों से होगा शाहरुख का कंपेरिजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X