हैप्पी न्यू ईयर ने तोड़ा जब तक है जान का रिकॉर्ड
हैप्पी न्यू ईयर बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीकेंड में भी लगातार कमाई करती जा रही है। शाहरुख खान जिनकी फैन फोलोइंग विदेशों में भी काफी ज्यादा है उनकी फिल्मों का ओवरसीज कलेक्शन हमेशा ही बाकी सितारों की फिल्मों की तुलना में अधिक होता है। हालांकि पिछले कुछ समय से सलमान खान और आमिर खान की भी फिल्में ओवरसीज में अच्छी कमाई कर रही हैं लेकिन शाहरुख की बराबरी आज भी कोई स्टार नहीं कर सकता।
हाल ही में रिलीज हुई हैप्पी न्यू ईयर को इंडिया में काफी अच्छी कमाई मिली और साथ ही विदेशों में भी फिल्म को काफी पसंद किया गया। इंडियावालों ने ओवरसीज में भी बॉक्स ऑफिस के ताले तोड़े और अपना नाम टॉप 5 फिल्मों में शामिल किया। इसके बाद शाहरुख खान वो पहले स्टार बन गये हैं जिनकी करीब 6 फिल्में ओवरसीज बॉक्स ऑफिस में कमाई के मामले में टॉप पर हैं। हैप्पी न्यू ईयर ने ओवसीरज में अभी तक 13.75 मिलियन डॉलर की कमाई की है।
इससे पहले दो साल पहले रिलीज हुई फिल्म जब तक है जान ने करीब 13,560,000 डॉलर की कमाई की थी। हैप्पी न्यू ईयर अब ओवरसीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पांचवे स्थान पर है। टॉप 2 पर आमिर खान की दो फिल्में 3 इडियट्स और धूम 3 हैं और उसके बाद तीसरे नंबर है शाहरुख खान की माई नेम इज खान।


Click it and Unblock the Notifications












