हैप्पी न्यू ईयर अभी हिट नहीं..मगर फर्स्ट डे कलेक्शन में अव्वल
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर भले ही पहले ही दिन से रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हो और रिलीज के मात्र तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गयी हो लेकिन अभी तक फिल्म को हिट करार नहीं दिया गया है क्योंकि फिल्म की लागत अभी तक हुए मुनाफे के मुकाबले ज्यादा है।
जहां तक लागत की बात है तो हैप्पी न्यू ईय को बनाने में करीब 160 करोड़ खर्च किये गये लेकिन अभी तक फिल्म ने कुल मिलाकर 108 करोड़ तक का बिजनेस किया है लेकिन अभी तक ये अपनी लागत को पार नहीं कर पाई जिसके चलते फिल्म को हिट नहीं कहा जा सकता। हालांकि हैप्पी न्यू ईयर ने सलमान और आमि की फिल्मों के रिकॉर्ड जरुर तोड़े हैं।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार धूम 3 ने भी तीन दिनो में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और हैप्पी न्यू ईयर ने भी। लेकिन सलमान खान से शाहरुख काफी हद तक आगे चल रहे हैं। आइये देखते हैं फर्स्ट डे कलेक्शन में 2014 की किन किन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया शाहरुख ने।


Click it and Unblock the Notifications











