बॉक्स ऑफिस का बाप कौन..शाहरुख खान
यहां लोग उगते सूरज को ही सलाम करते हैं..जी हां इंडियन बॉक्स ऑफिस का तो कम से कम यही सच है। इस समय जिस सूरज को लोग सलाम कर रहे हैं वो हैं शाहरुख खान जिनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने दीवाली के दिन रिलीज होकर पहले ही दिन 44.97 करोड़ का बिजनेस करके अब तक की लगभग सभी फिल्मों और सुपस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है।
इससे पहले सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म किक ने जबरदस्त कमाई करके साल 2014 की सबसे बड़ी हिट फिल्म का खिताब हासिल किया था। हर किसी की आंखें शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर की रिलीज पर ही टिकी हुई थी कि ये फिल्म इस रिकॉर्ड को तोड़कर साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म का टैग जीत पाती है या नहीं।
आखिरकार हैप्पी न्यू ईयर ने लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पहले दिन तो रिकॉर्ड तोड़ कमाई की ही उसके बाद भी उन्होंने दूसरे व तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ एक पल को भी हलकी ना पड़ने नहीं दी। और आखिरकार ये बता ही दिया कि बाप बाप होता है।


Click it and Unblock the Notifications