हैप्पी न्यू ईयर, धूम 3..3 दिनों में कमाए 100 करोड़़
शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद से हर रोज करोड़ों की कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए लगभग चार दिन हो चुके हैं और फिल्म ने तीन दिनों के अंदर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वैसे तो आजकल की फिल्मों के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना कोई बड़ी बात नहीं है। हर फिल्म 100 तो कमा ही लेती है।
लेकिन जो बात मायने रखती है वो ये है कि कितने दिनों में फिल्म 100 करोड़ कमाती है। अभी तक सबसे कम दिनों यानी कि मात्र तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके आमिर खान की फिल्म धूम 3 टॉप पर थी। लेकिन अब शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने भी ये आंकड़ा पार कर लिया वो भी तीन दिनों में।
सलमान खान फिल्हाल इस रेस में पीछे हैं तो आइये जानते हैं सबसे जल्दी 100 करोड़ कमाने वाली फिल्में कौन कौन सी हैं।


Click it and Unblock the Notifications