'हैप्पी न्यू ईयर' ने 'धूम 3' और 'किक' को दी मात, इंडिया वालों ने गाड़े झंडे

मुंबई। आखिरकार शाहरूख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बॉलीवुड का बादशाह कौन है। हैप्पी न्यू ईयर की बंपर ओपनिंग के जरीए शाहरूख के चाहने वालों ने एक बार फिर उन्हें दिवाली का नायाब तोहफा दिया। इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन का सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 40 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है।

shahrukh

फिल्म ने ओपनिंग के साथ कुछ 44.97 करोड़ की कमाई कर आमिर खान की धूम-3 को भी पीछ छोड़ दिया। वहीं सिर्फ आमिर नहीं बल्कि इस रेस में रही सलमान खान की किक तो बहुत पीछे छूट गई। फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने हिंदी में 42.62 करोड़, तेलुगू में 1.43 करोड़ और तमिल 92 लाख रुपये कमाए। इसकी जानकारी ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने दी।

फराह खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन इरानी, सोनू सूद और विवान शाह मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले भी शाहरूख और दीपिका की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई बार आग लगाया है। उनकी पिछली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने भी सफलता के रिकॉर्डस तोड़े थे।

फिल्म ने 'मल्टीस्क्रिन' पर जहां 95 से 100 फीसदी सीटों पर कब्जा किया वहीं सिंगल स्क्रिन पर भी फिल्म ने तकरीबन सौ फिसदी का कलेक्शन किया है। वैसे तो शुरूआत से फिल्म का जिस तरह से प्रोमोशन किया जा रहा था, उससे साफ था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। अब यह देखना है कि क्या यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X