..................... Happy New Year in news because of Shahrukh Khan and Priyanka chopra, शाहरुख-प्रियंका का अफेयर और हैप्पी न्यू ईयर - Hindi Filmibeat

शाहरुख-प्रियंका का अफेयर और हैप्पी न्यू ईयर

Shahrukh Khan
बॉलीवुड में एक्टर एक्ट्रेसेस के बीच अफेयर की अफवाहें उड़नी तो कोई नयी बात नहीं है। लेकिन जब ये अफवाहें हद से ज्यादा बढ़ जाती हैं तो फिल्म की पूरी कास्ट इससे प्रभावित होती है। कुछ ऐसा ही हुआ शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच अफेयर की अफवाह की वजह से। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक अपने बीच चल रहे अफेयर को लेकर कोई भी कमेंट नहीं किया था लेकिन हाल ही में फरहा खान और शाहरुख खान की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की मेन लीड एक्ट्रेस के सेलेक्शन को लेकर जो अफवाह उड़ी उसे लेकर शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा सहित निर्देशक फरहा खान ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।

शाहरुख खान ने ट्वीट किया "जब लोगों के शब्द और उनकी बॉडी लैंग्वेज एक दूसरे से मेल ना खाएं तो इसका मतलब होता है कि वो झूठ बोल रहे हैं। बिल्कुल जैसा कि किसी भी खबर की हेडलाइन और उसकी बॉडी.. कई बार लोग सच नहीं जानना चाहते बल्कि वो चाहते हैं कि आप वो कहें जो वो सुनना चाहते हैं। उन्हें उनके फिक्शन को बनाए रखने देना चाहिए।"

दूसरी तरफ 'हैप्पी न्यू ईयर' की निर्देशक फराह खान ने भी इस खबर पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा "हर सुबह मैं उठती हूं और हैप्पी न्यू ईयर के बारे में कोई गॉसिप पढ़ती हूं.. जिन भी जर्नलिस्ट ने ये डिसाइट कर लिया था कि हमारी फिल्म की लीडिंग लेडी कौन हैं वो प्लीज हमें भी बता दें।" शाहरुख खान और फरहा के अलावा प्रिंयका चोपड़ा ने भी इस बार अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा "मैं आपसे सहमत हूं शाहरुख। और वैसे भी सिर्फ फिक्शन ही इतना मनोरंजक होता है ना? हा हा! आशा करती हूं कि शूटिंग अच्छी चल रही होगी।" प्रियंका ने ये भी लिखा "गॉसिप आजकल कुछ लोगों के लिए बहुत जरुरी हो गया है। लोग जो की निगेटिविटी फैलाना चाहते हैं। जियो और जीने दो।"

"शाहरुख ने अपने प्यारी जंगली बिल्ली को जवाब देते हुए लिखा जिन्होंने भी ये अफवाह फैलाई है वो खुद ही इसके जिम्मेदार हैं। शूटिंग हमेशा की तरह बहुत हैक्टिक है लेकिन मजेदार भी।" अब शाहरुख इतना गुस्सा जाहिर कर ही रहे हैं तो हम उनसे सिर्फ इतना ही कहना चाहेंगे कि वो ही बता दें कि आखिर फिल्म नें उनकी लेडी लव कौन बनी हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X