Box Office- दूसरे शनिवार हैप्पी न्यू ईयर हो गयी सैड..
बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की। दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, फराह खान, जैकी श्रॉफ, विवान शाह, सोनू सूद जैसे कलाकारों से सजी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और हर रोज करोडों की कमाई कर रही है।
हालांकि कलेक्शन की बात की जाए तो हर रोज फिल्म का कलेक्शन धीरे धीरे कम होता जा रहा है। दूसरे शनिवार को हैप्पी न्यू ईयर का कलेक्शन बहुत ही निराशाजनक रुप से घटा। फिल्म का कलेक्शन था करीब 7 करोड़ रुपये जो कि बेहद कम था।
हैप्पी न्यू ईयर ने अभी तक तो कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ ही दिये हैं। लेकिन रिलीज के दो हफ्ते बाद फिल्म का कलेक्शन धूम 3 और किक के मुकाबले बेहद कम है। आइये देखते हैं हैप्पी न्यू ईयर के पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े।
happy new year shahrukh khan deepika padukone bollywood हैप्पी न्यू ईयर शाहरुख खान box office दीपिका पादुकोण बॉलीवुड


Click it and Unblock the Notifications