Box Office- टिक नहीं पा रही हैप्पी न्यू ईयर
फराह खान निर्देशित हैप्पी न्यू ईयर बॉक्स ऑफिस पर तो लगातार करोड़ों कमाती जा रही है। लेकिन वहीं दूसरी ओर फिल्म से दर्शक बेहद निराश होकर लौट रहे हैं। दर्शकों के अनुसार फिल्म में कॉमेडी तो जबरदस्त है लेकिन अगर बात की जाए बाकी चीजों की यानी रोमांस, एक्शन आदि की तो इस मामले में फिल्म बेहद ढीली है।
शाहरुख खान जो कि अपनी फिल्मों से दर्शकों पर जादू सा चला देते हैं वो इस बार फीके नज़र आए। रिलीज के बाद पहले बुधवार को हैप्पी न्यू ईयर ने करीब 11.50 करोड़ की कमाई की। पहले शुक्रवार, शनिवार व रविवार तो फिल्म ने काफी बेहतरीन कमाई की लेकिन पहला हफ्ता शुरु होते ही फिल्म का कलेक्शन नीचे गिरने लगा।
हैप्पी न्यू ईयर के पिछले पांच दिनों की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट को देखकर आप जान सकते हैं कि किस तरह से हैप्पी न्यू ईयर का कलेक्शन हर दिन गिरता जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications