Happy New Year 2025- बॉलीवुड सितारों ने ऐसे मनाया जश्न, नए साल का दमदार स्वागत, Photos Viral

ajay devgn ananya pandey ajay devgn

Happy New Year 2025: बॉलीवुड के लिए साल 2024 काफी खास रहा है और अब 2025 का स्वागत पूरी दुनिया कर रही है। इस वक्त नए साल की जश्न पूरी दुनिया मना रही है तो ऐसे में बॉलीवुड के सितारें कहां पीछे रह सकते हैं।

इंडियन एक्टर्स के कुछ पोस्ट और सोशल मीडिया तस्वीर इस वक्त सामने आकर तेजी से वायरल हो रही हैं। कोई पार्टी कर रहा है तो कोई अपने परिवार के साथ वक्त गुजार रहा है। नए साल का जश्न जारी है। आइए नजर डालते हैं कुछ सितारों पर जिन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाले हैं।

नीतू, आलिया और रणबीर कपूर

कपूर फैमिली की बात करें तो नीतू कपूर ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो कि काफी खास हैं। नए साल के जश्न के वक्त अपने पूरे परिवार के सात नजर आ रही नीतू कपूर काफी खुश हैं। इस तस्वीर में नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, ऋद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी भी नजर आ रही है। तस्वीरें सामने आकर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने किसी और के साथ नहीं बल्कि एक पपी के साथ अपने नए साल की शुरुआत की। उन्होने तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखा, ''2025 की शुरुआत सिर्फ प्यार के साथ!!! आइए बचे हुए साल के लिए माहौल तैयार करें।'' उनका पोस्ट चर्चा में है।

देवगन परिवार

अजय देवगन भी अपने परिवार के साथ नजर आए और इस दौरान वो काफी खुश थे। उनके साथ काजोल और उनका बेटा युग भी नजर आ रहा है। काजोल ने इन तस्वीरों को साझा किया था। तस्वीरों के साथ उन्होने लिखा, ''आप सभी को आने वाले वर्ष की शुभकामनाएँ। क्या आपके मेहमानों के लिए हमेशा कुर्सियों की कमी हो सकती है, आपकी मेज़ हमेशा खाने और दोस्तों के बोझ से कराहती रहे..आपके पड़ोसी हमेशा इस बात को लेकर शिकायत करते रहें कि आपकी पार्टियाँ कितनी लंबी और मज़ेदार होती हैं।''

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने काफी हॉट अंदाज में साल 2025 का स्वागत किया है। इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सेक्सी ड्रेस पहनकर वॉक करती नजर आ रही हैं। लोग काफी प्यार जे रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी

नए साल के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने भी अपने परिवार और करीबियों के साथ मस्ती का एक भी मौका नहीं छोड़ा है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। सितारे इस तरह से अपना नए साल का जश्न मना रहे हैं।

Filmibeat Hindi की तरफ से भी सभी रीडर्स को नए साल की ढेरों शुभकामनाएं..

More from Filmibeat

Read more about: ajay devgn ananya pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X