हैप्पी न्यू ईयर 2022- अक्षय कुमार और रणवीर सिंह समेत इन सितारों ने ऐसे किया नए साल का स्वागत!
साल 2021 हम सभी को अलविदा कह चुका है और आज यानि शनिवार को हम नए साल की शुरुआत कर रहे हैँ। सोशल मीडिया पर हैप्पी न्यू ईयर 2022 के मैसेज तैर रहे हैं और शायद ही ऐसा कोई होगा जो कि नए साल की शुभकामनाएं ना दे रहा हो। ऐसे में हमारी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भला कैसे पीछे रह सकते हैं। इस मौके पर सितारों के पोस्ट सामने आए हैं और वो लगातार सोशल मीडिया पर अपने फैंस को नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अगर इस लिस्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा और शाहिद कपूर समेत कई सितारे शामिल हैं। अनुष्का शर्मा इस वक्त अपने पति विराट कोहली की क्रिकेट श्रृंखला के लिए अपनी बेटी वामिका के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं।

विराट ने इस मौके पर अपनी पत्नी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की और लिखा, "वह वर्ष जिसने हमें सबसे बड़ी खुशी दी है। इसलिए, गहरी कृतज्ञता 2021, धन्यवाद!" इसके अलावा ये सितारे हैं जो कि सोशल मीडिया पर छाए हैं।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ ये तस्वीर साझा की है। उन्होने लिखा है.."वह वर्ष जिसने हमें सबसे बड़ी खुशी दी है जिसे मैंने जाना है। इसलिए, गहरी कृतज्ञता 2021, धन्यवाद!"

प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ तस्वीर साझा की है। उन्होने लिखा है कि.. मेरी नई साल की किस।

अक्षय कुमार
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक पोस्ट किया है और लिखा है.."नया साल, वही मैं उठ गया और अपने पुराने दोस्त सूरज को बधाई दी और अपने 2022 की शुरुआत सभी सकारात्मक चीजों के साथ की, सिवाय कोविड के सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना। नया साल मुबारक हो!"

ऋतिक रोशन
सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने लिखा है.. ''2022. चलो इसे अच्छी तरह से जीते हैं।''

रणवीर सिंह
सुपरस्टार रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण का वीडियो साझा किया है। उन्होने लिखा है.. हैप्पी न्यू ईयर 2022.

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है.. "जैसा कि 2021 को धूल जमती है (स्पष्ट रूप से वायरस कुछ ऐसा करने से इनकार करता है 🙄) हम बस आप सभी को एक खुश और बहुत आगे 2022 की कामना करना चाहते हैं !!!"

मीरा राजपूत
मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर के साथ तस्वीर साझा की है। उन्होने लिखा.. "यह बहुत अच्छा होने जा रहा है क्योंकि श्री के ने एक तस्वीर के लिए सहमति व्यक्त की 😅 सभी को नया साल मुबारक वर्ष?"


Click it and Unblock the Notifications