खुश रहें आबाद रहें, फूले-फलें करीना-सैफ

खुश रहें, आबाद रहें, फूले-फलें, करीना और सैफ... यह कहना है करीना कपूर के चाहने वालों का। वनइंडिया से बात चीत करते हुए करीना कपूर के जबरदस्त प्रशंसक रोशन सिन्हा ने कहा कि उन्हें करीना बहुत अच्छी लगती हैं, आज वो सैफ की बेगम बनने जा रही हैं इसलिए वो बहुत खुश हैं, आज अगर करीना के लिए बहुत बड़ा दिन है तो आज का दिन उनके लिए बहुत खास है।

Saif-Kareena
आईटी कंपनी बैंगलोर में काम करने वाले रोशन सिन्हा ने कहा कि आज मैं मंदिर जाऊंगा और करीना के नाम का प्रसाद चढ़ाऊंगा ताकि उनकी आने वाली जिंदगी बेहद ही खूबसूरत हो, उन्हें वो सबकुछ मिले जिनकी उन्हें ख्वाहिश हैं, वो हमेशा यूं ही मु्स्कुराती रहें। रोशन सिन्हा ने आज शाम सैफ-करीना की शादी की खुशी में अपने घर पर पार्टी भी रखी है। रोशन का कहना है कि क्या हुआ सैफ-करीना की शादी में वो नहीं जा सकते लेकिन उनकी शादी का जश्न तो बना सकते हैं। आई विश यू हैप्पी मैरड लाईफ करीना.।

गौरतलब है कि छोटे नवाब सैफ अली खान और बेबो करीना कपूर आज कोर्ट मैरज करने वाले हैं। यह कार्यक्रम सैफ के मुम्बई स्थित निवास पर होगा। इसमें दोनों के परिजनों के अलावा करीबी दोस्तों हिस्सा लेंगे। आज कानूनन रूप से पति-पत्नी बनने के बाद सैफ-करीना 18 तारीख यानी कि गुरूवार को पदौदी पैलेस में दावत ए वलीमा देंगे। जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X