कान्हा के रंग में रंगा बॉलीवुड, सबने कहा .'गोविंदा आला रे'..
आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व हर्षो-उल्लास से मनाया जा रहा है। मथुरा के गोकुल धाम और बेंगलुरू, दिल्ली और मुंबई के इस्कॉम मंदिरों समेत हर जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। भजन-कीर्तन जारी है। बच्चे-बूढ़े-जवान सभी में में इस त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
कान्हा के रंग में रंगा बॉलीवुड, सबने कहा .'गोविंदा आला रे'..
जन्माष्टमी की धूम पूरे देश के मंदिरों में दिखाई दे रही है। मथुरा के गोकुल धाम में श्रीकृष्ण के मुख्य मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, हरिद्वार और बेंगलुरू समेत सभी शहरों में झांकियों का आयोजन किया गया है। खास बात यह है कि कान्हा जी का जन्म दिन सिर्फ मंदिरों में ही नहीं घरों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। घरों में भी झांकियां सजाई जा रही हैं।
जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें भगवान श्रीकृष्ण का पूजन
जहां लोगों के घरों में इस त्योहार की धूम देखी जा रही है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड भी कान्हा की भक्ति में लीन हो गया है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी प्रशंसकों व प्रियजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देकर और मशहूर गीत 'गोविंदा आला रे' को याद कर जन्माष्टमी उत्सव का आनंद उठाया। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर सबको बधाई दी
आईये डालते हैं एक नजर ट्विटर पर किस ने क्या कहा...


Click it and Unblock the Notifications











