आजादी के रंग में रंगा बॉलीवुड, देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

बॉलीवुड सितारा सोनम कपूर ने लिखा है, 'मेरी ओर से स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। मेरे लिए सबसे बड़ी और खास बात ये है कि मैं एक भारतीय हूं। जिसका मुझे गर्व है। मेरा देश खुशहाल रहें मैं आज के दिन यही कामना करती हूं।
तो वहीं लारा दत्ता, बिपाशा बसु और रितिक रोशन ने भी टि्वटर पर टि्वट करके देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। रितिक ने लिखा है कि मेरे लिए तो ये दोहरी खुशी की बात है क्योंकि जहां मुझे आज के दिन की खुशी हैं वहीं आज की रात में जस्ट डांस के मंच पर प्रतिभागियों के साथ गुजारूँगा जो कि मेर लिए एक सम्मान की बात है। जो प्रतिभागी आज प्रस्तुति देगें वो वाकई में बेहद ही प्रतिभासंपन्न है।


Click it and Unblock the Notifications











