हैप्पी एडिंग से काफी खुश हैं प्रीति जिंटा!
फिल्म हैप्पी एडिंग को भले ही बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन ओपनिंग न मिली हो, लेकिन फिल्म के कलाकार इस फिल्म में काम कर काफी खुश नजर आ रहे हैं। हम यहां बात कर रहे हैं बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का।
प्रीति जिंटा को 'हैप्पी एंडिंग' में निभाई अपनी कैमियो भूमिका के लिए काफी सराहना मिली है। प्रीति का कहना है कि उन्हें फिल्म में काम करके मजा आया। प्रीति ने ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' के लिए इतनी बढ़िया टिप्पणियां करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं खुश हूं, क्योंकि यह मजेदार थी और अब मैं फिल्म देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।
आपको बता दें, फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' शुक्रवार को रिलीज हो गई। जिसमें सैफ अली खान, इलियाना डिक्रूज, गोविंदा एवं कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, प्रीति जिंटा और करीना कपूर ने इस फिल्म में कैमियो किया है।


Click it and Unblock the Notifications












