अमिताभ बच्चन की अयोध्या दिवाली, सलमान ने बोला रहना सेफ, सेलेब्स का फैंस के लिए Happy Diwali विश
कोरोना काल के दौरान इस साल के हर त्योहार को सभी ने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। दिवाली पर भी ऐसा ही माहौल आम से लेकर खास लोगों के बीच दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर दीपावली की सुबह से ही कई स्टार्स ने शुभकामनाएं दी हैं। जहां पर सभी के लिए दीप की रोशनी में सजी दीपावली की बधाई दी है।
सुबह से सोशल मीडिया पर भी दीपावली ट्रेंड कर रहा है। अमिताभ बच्चन, दलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी और मनोज बाजपेयी के साथ कई स्टार्स ने अपने फैंस के साथ सभी को दिवाली पर्व पर खुशियों का गिफ्ट भेजा है।

अमिताभ बच्चन ने देर रात में अयोध्या में हुए भव्य दीपोत्सव की एक न्यूज रिपोर्ट शेयर करते हुए सभी को दिवाली की रोशनी दी है। आपको बता दें कि दिवाली पर अयोध्या में साढे़ पांच लाख दीपक जलाए गए थे। इसी की तस्वीर अमिताभ बच्चन ने शेयर करते हुए पोस्ट शेयर किया है।


Click it and Unblock the Notifications