वैलेंटाइन वीक: फैंस से नाराज हुई ये हसीना, फैंस को सुनाई खरी-खोटी तो कामवाली बाई ने दिया करारा जवाब!

Jasleen Matharu

इंडियन एक्ट्रेस और सिंगर जसलीन मथारू बिग बॉस 12 से सुर्खियों में आई थीं। इसके बाद 2013 में द डर्टी रिलेशन 2016 में डर्टी बॉस और 2022 में तो कंधा ट्रेजर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी जसलीन आजकल एक बार फिर चर्चाओं में है।

दरअसल, जसलीन को कोई भी अपना वैलेंटाइन नहीं बनाना चाहता। इसी बात से जसलीन बहुत परेशान हैं और उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके अपने फैंस से नाराजगी जताते हुए कहा कि रोजाना आप लोग मुझे कभी रोज़, कभी चॉकलेट और प्रपोज करते रहते हैं लेकिन वैलेंटाइन वीक पर रोज़ डे पर किसी ने भी एक सिंगल रोज नहीं दिया, प्रपोज डे पर भी किसी ने प्रपोज तक नहीं किया और आज चॉकलेट डे है तो फैंस ने चॉकलेट नहीं भेजी। जसलीन इसी बात से नाराज हैं और अपने फ्रेंड से बात ना करने के बारे में कह रही हैं। वे परेशान होकर वह कह रही हैं कि मुझे भरोसा नहीं रहा अब किसी भी फैन पर और ना ही अब मुझे बात करनी है। इस दौरान जसलीन ने जब अपनी कामवाली बाई से पूछा कि वैलेंटाइन डे आ रहा है, किसी ने उन्हें रोज़ नहीं दिया, प्रपोज नहीं किया तो क्या कोई उनसे प्यार नहीं करता।

जसलीन का इतना ही कहना था तो पलट कर उनकी कामवाली बाई ने तुरंत जवाब दिया कि 'आप सबको भगाते रहते हो, गुस्सा करते रहते हो और किसी को भाव नहीं देते हो, तो आपको कोई क्यों देगा चॉकलेट-वॉकलेट। इतना सुनने के बाद तो जैसे जसलीन की बोलती बंद हो गई। इस बात से परेशान हो फिर से जसलीन अपने फैंस से फिर से रू-ब-रू हुईं और उन्हें कहा कि कोई बात नहीं, आपने अभी तक कुछ नहीं भेजा है तो आपके पास अभी भी मौका है भेजने का प्रपोज करना है तो करो। मैं आपको एड्रेस दे रही हूं, आप मेरे एड्रेस पर चॉकलेट, रोज और बाकी चीजें भेज सकते हैं। अपना एड्रेस देते हुए उन्होंने कहा कि रूप महल, प्रेम गली, खोली नंबर 420। इस वीडियो के साथ जसलीन ने इंस्टा पर पोस्ट करते हुए लिखा एड्रेस दिया जल्दी भेजो जो भेजना है 'हैप्पी चॉकलेट डे'!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X