..................... हैप्पी बर्थडे: माधुरी दीक्षित,अर्जुन कपूर से कृति सेनन- बॉलीवुड ने इस अंदाज में किया वरुण धवन को विश | Happy Birthday Varun dhawan: arjun kapoor madhuri dixit & other Bollywood celebs wish varun dhawan bday - Hindi Filmibeat

हैप्पी बर्थडे: माधुरी दीक्षित, अर्जुन कपूर से लेकर कृति सेनन- बॉलीवुड ने इस अंदाज में किया वरुण धवन को विश

24 अप्रैल को वरुण धवन 34 साल के पूरे हो चुके है। आज सोशल मीडिया पर वरुण धवन ही छाए हुए हैं। ट्विटर पर वरुण धवन हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। वहीं वरुण धवन के ढेरों फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया। साथ ही वरुण धवन के सेलेब्स दोस्तों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

अर्जुन कपूर, कृति सेनन, रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने वरुण धवन को 34वें बर्थडे पर अलग अलग अंदाज में विश किया। सभी ने वरुण धवन की फोटो शेयर की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 Varun dhawan

बता दें डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से बॉलीवुड में एंट्री की। अभी तक वरुण धवन एक्शन से लेकर कॉमेडी और डांस बेस्ड फिल्मों में काम कर चुके हैं।

वरुण धवन ने हाल में ही अपनी फिल्म भेड़िया की शूटिंग पूरी की है।इसके बाद वह सनकी, रणभूमि, जुग जुग जियो समेत कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी होंगे। हाल में ही वह मुंबई एयरपोर्ट पर पत्नी नताशा दलाल के साथ स्पॉट हुए।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया फनी पोस्ट

अर्जुन कपूर ने शेयर किया फनी पोस्ट

दोस्त वरुण धवन के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने बहुत ही फनी वीडियो पोस्ट की। उन्होंने वरुण के शर्टलेस अवतार का एक वीडियो बनाया और मोगली वाले अंदाज में पोस्ट किया जोकि काफी मजेदार वीडियो है।

कुणाल खेमू

कुणाल खेमू

कुणाल खेमू ने अपने साथ वाली वरुण धवन की एक फोटो शेयर करते हुए हैप्पी बर्थडे कहा।

कृति सेनन

कृति सेनन

कृति सेनन ने अपने को-स्टार वरुण धवन को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट शेयर की। बता दें दोनों आने वाली फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं। हाल में ही अरुणाचल प्रदेश से दोनों भेड़िया की शूटिंग पूरी करके वापस आए हैं।

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ ने भी वरुण को इंस्टाग्राम स्टोरी पर विश किया।

रीतेश देशमुख

रीतेश देशमुख

रितेश देशमुख ने वरुण धवन की स्कैच वाली फोटो शेयर की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X