57 की हुईं उमराव जान ...जिनके चाहने वाले हजारों हैं...
मदमस्त अदाकारा और सदाबहार अभिनेत्री और सांसद रेखा आज अपने जीवन के 57वें बरस पूरे कर लिए हैं। सिर से पांव तक सुंदरता की प्रतिमूर्ति रेखा के आज भी चाहने वाले हजारों की संख्या में हैं। लगता है कि फिल्म उमराव जान का गीत इन आंखो की मस्ती...के परवाने हजारों हैं... केवल उन्हीं को ध्यान में रखकर लिखा गया है। एक बेहतर अभिनेत्री, सुंदर अदाकारा और बेहतरीन डांसर रेखा जैसा आज भी बॉलीवुड में कोई नहीं हैं।

तीन फिल्मफेयर और एक नेशनल अवार्ड प्राप्त कर चुकी रेखा के आगे बड़े-बड़े हीरो भी पानी ही भरते हैं जिसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि साल 1981 की उमराव जान ने अक्षय कुमार की अभिनेत्री बनकर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब अपने नाम कर लिया जो आज की हिरोईनों के लिए कर पाना बेहद मुश्किल हैं इसके पीछे वजह सिर्फ इतनी है संयमित दिनचर्या के चलते रेखा ने अपने सामने उम्र को भी छोटा कर दिया है।
बेपनाह हुस्न और कातिलाना अदाओं वाली रेखा आज भी फिल्मों में काफी सक्रिय हैं। रेखा आज भी समकालीन अभिनेत्रियों से कहीं ज्यादा सुंदर और जवान है तभी तो आज के हीरो भी उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं। हम भी दुआ करते हैं कि सुंदरता और अभिनय की जीती-जागती तस्वीर रेखा यूं ही हंसती और खिलखिलाती रहें। वो खुश रहें आबाद रहें और सफलता के शिखर पर यूं ही आगे बढती रहे...हैप्पी बर्थ डे रेखा...।


Click it and Unblock the Notifications