Happy B'day: सुष्मिता सेन को मिला बेस्ट बर्थ-डे गिफ्ट

वो खूबसूरत हैं, वो स्मार्ट हैं, वो टैलेंटेड हैं और भारत का गुरूर हैं। भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन आज 39 साल की हो गईं। सुष्मिता ने सन 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत के इतिहास में एक अलग उपलब्धि दर्ज कराई। मिस इंडिया की प्रतियोगिता के दौरान उनके साथ श्वेता मेनन, ऐश्वर्या राय जैसी मॉडल्स टॉप फाइव में थी। पर जीत सुष्मिता के खाते में आई।

Sushmita Sen

इसके बाद उन्होंने 1996 में दस्तक के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। फिलहाल 18 सालों के फिल्मी करियर में सुष्मिता ने 34 फिल्मों में काम किया है। जिनमें उनके काम की तारीफ हुईं। जब मैं हूं ना में सुष्मिता सेन चांदनी का किरदार निभाती नज़र आईं तो लोग उनकी अदाओं के कायल हो गए। वो उतनी ही खूबसूरत और उतनी ही प्यारी लगीं जितनी कि मैं कुड़ी अनजानी हूं पर थिरकते हुए लगी थीं। सुष्मिता सेन का डेविड धवन की फिल्म बीवी नंबर वन में किया हुआ रोल किया उनके लिए पहला अवॉर्ड था। यह फिल्म उनकी पहली हिट फिल्म साबित हुई।

फिलहाल सुष्मिता सेन को मिला है बेस्ट बर्थ डे गिफ्ट। फिलहाल वो एक बंगाली फिल्म में काम कर रही हैं जिसकी डबिंग वो खुद करना चाहती हैं। उनके डायरेक्टर ने बहुत ना नुकुर के बाद ही सही पर उन्हें डबिंग करने की इजाज़त दे दी है। जैसे इंडस्ट्री को सलमान की शादी का इंतज़ार है वैसे ही इंडस्ट्री को सुष्मिता की शादी का भी इंतज़ार है। एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने कहा, हर व्यक्ति का डीएनए अलग है। मैं निश्चित रूप से शादी करूंगी और माशा अल्लाह बहुत खूबसूरत होगी मेरी शादी। खैर हमें भी आपकी शादी की इंतज़ार है सुष। Happy Birthday :)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X