शाहरुख खान की बेटी का बर्थडे: शनाया कपूर ने शेयर किया सुहाना खान का डांस वीडियो- बिंदास अवतार
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज अपना 21वां जन्मदिन सेलेब्रेट कर रही है। इस मौके पर उनकी बेस्ट फ्रेंड्स शनाया कपूर और अनन्या पांडे ने उन्हें बेहद यादगार तरीके से विश किया है। बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपनी बेस्ट फ्रैंड सुहाना खान को विश करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया है।
यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शनाया कपूर का शेयर किया गया वीडियो उनके बचपन का है जिसमें सुहाना खान और अनन्या पांडे दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में तीनों बेस्ट फ्रेंड किसी स्वीमिंग पूल पर डॉन फ़िल्म के गाने 'ये मेरा दिल प्यार का दीवाना' गाने पर डांस कर रहे हैं। तीनों ने सुंदर सा स्वीमसूट पहना हुआ है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए शनाया कूपर इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, "जन्मदिन मुबारक हो मेरी सुई, हम हमेशा ही ऐसे साथ में डांस करते रहें। इस वीडियो में शनाया की मां महदीप कपूर, अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने कमेंट किए हैं। दोनों महदीप और भावना ने इस पोस्ट पर हार्ट का इमेजी शेयर किया है। बता दें इस वीडियो को अनन्या पांडे ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

सुहाना खान की बचपन की फोटो
इस वीडियो के साथ शनाया ने बचपन की एक फ़ोटो भी शेयर किया है जिसमें सुहाना खान और अनन्या पांडे दोनों दिखाई दे रही हैं। इस फ़ोटो में तीनों ने सिर पर फूल लगाया हुआ है। इस फ़ोटो को शेयर करते हुए शनाया लिखती है, 'लव यू सुहाना खान और अनन्या पांडे।'

सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड्स
सुहाना खान को विश करने के लिए अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की तस्वीर शेयर की हैं जिसमें वे सुहाना खान के साथ दिखाई दे रही हैं। अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर तीनों बचपन से बेस्ट फ्रेंड हैं। तीनों साथ में रहती थी। इन तीनों की तिकड़ी को उनके पेरेंट्स ने 'चार्लीज एंजल्स' नाम दिया था।

सुहाना खान की मां गौरी खान
इससे पहले कल सुहाना खान की मां गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सुहाना की क्लासी फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया था।

सुहाना खान की पढ़ाई
सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी हायर एजुकेशन पूरी कर रही हैं। माना जा रहा है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं।
देखिए सुहाना खान का डांस वीडियो


Click it and Unblock the Notifications