अमेरिकन Adult Star भी निकलीं Shahrukh Khan की फैन, जन्मदिन पर साझा किया पठान पोस्टर!

शाहरुख खान बीती रात से ही अपने जन्मदिन को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और उनके फैंस धमाकेदार तरीके से जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी आने वाली फिल्म पठान की है और ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान आज इस फिल्म का टीजर रिलीज कर सकते हैं। शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी फैन फॉलोविंग कितनी शानदार है ये किसी से छिपा नहीं है और इस वक्त एडल्ट स्टार Kendra Lust ने शाहरुख खान के लिए कुछ ऐसा किया है जो कि खबरों का हिस्सा है।
दरअसल पॉर्न स्टार.. शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं और उनकी फिल्म पठान का इंतजार कर रही हैं। इसी की वजह से उन्होने एक फैन मेड पठान पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
ये पोस्टर पसंद किया जा रहा है और एडल्ट स्टार शाहरुख के बगल में पोज देती हुईं नजर आ रहीं हैं। इसके अलावा उन्होने अपने हाथ में एक बन्दूक पकड़ी हुई है। Kendra ने इस तस्वीर को साझा किया और 'किंग' को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा, "हैप्पी बर्थडे किंग एसआरके (@iamsrk) #ShahRukhKhan #HappyBirthdaySRK #PathaanTeaser।" फैंस उनके इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं और शाहरुख खान की फैन फॉलोविंग को लेकर बात कर रहे हैं।
कौन हैं Kendra Lust?
शाहरुख खान की फैन फॉलोविंग ना सिर्फ भारत में है बल्कि पूरी दुनिया के लोग उनको पसंद करते हैं। Kendra Lust एक अमेरिकन पॉर्न स्टार हैं और काफी ज्यादा मशहूर हैं। इस पोस्टर से लगता है कि वो शाहरुख खान की प्रशंसक हैं। हालांकि शाहरुख खान की तरफ से किसी तरह का जवाब उनके ट्वीट पर नहीं आया है।
पठान का इंतजार-
फैंस पठान का इंतजार कर रहे हैं और इस साल की शुरुआत में फिल्म रिलीज हो सकती है। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैँ। इसके अलावा मेगास्टार सलमान खान एक दमदार कैमियो करते दिख सकते हैं।
वर्कफ्रंट-
शाहरुख खान पठान के अलावा जवान और डंकी को लेकर भी बिजी हैं। कई साल के बाद वो लगातार बड़े धमाके करने वाले हैँ। हालांकि इन फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान अभी होना बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











