मस्त-मस्त नैनों वाली सोनाक्षी ने पूरे किये 24 साल

Happy Birthday Sonakshi Sinha
बस एक ही फिल्म से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाली बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी का आज जन्मदिन हैं। 2 जून 1987 को जन्मी सोनाक्षी आज 24 साल की हो गयीं हैं। बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघन सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा के घर जन्मी सोनाक्षी मॉडलिंग की दुनिया में जाना-पहचाना नाम है।

पिछले साल दबंग ने सफलता का ऐसा परचम लहराया कि सोनाक्षी रातों-रात स्टार बन गयी हैं। सोनाक्षी को साइन करने वालों का तांता लग गया है। फिल्मों की तरह विज्ञापन जगत में भी सोनाक्षी ने तहलका मचा दिया है। वो ब्रांड जो कल तक बड़े औऱ नामी-गिरामी सितारों के पास थे आज सोनाक्षी के पास है। अपनी सफलता के लिए सोनाक्षी जितना अपने मां-बाप का धन्यवाद करती हैं उतनी ही शुक्रगुजार वो सलमान खान की भी है।

फिल्म दबंग के हिट डॉयलाग..थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है..से घर-घर मशहूर हुई सोनाक्षी कई बड़े सितारों के साथ काम कर रही हैं। फिलहाल वो इन दिनों फिल्म जोकर में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके हीरो अक्षय कुमार हैं। बॉलीवुड की तरह हमारी पूरी टीम भी सोनाक्षी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देती हैं।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X