आधी रात मना शनाया कपूर का बर्थडे, अनन्या पांडे और सुहाना खान का खास पोस्ट- सेलिब्रेशन PICS
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। आधी रात ही शनाया कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। सोशल मीडिया पर शनाया कपूर के जन्मदिन से फोटो वीडियो सामने आईं जहां 4-5 केक नजर आ रहे हैं। जबरदस्त सेलिब्रेशन के बीच शनाया कपूर सोशल मीडिया पर छा गईं। ढेरों फोटो वीडियो इंस्टाग्राम पर देखने को मिलीं।
फैंस ने शनाया के बर्थडे पर उनकी ढेरों फोटोज से सजा कोलाज भी शेयर किया। वहीं पुराने बर्थडे के वीडियो व फोटो भी इंटरनेट पर छाए हुए हैं। फिलहाल शनाया कपूर बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन उनके लाखों फैंस हैं जो उन्हें काफी पसंद करते हैं और उन्हें जन्मदिन पर जमकर विश कर रहे हैं।
अनिल कपूर की भतीजी शनाया कपूर अभी फिल्मों से दूर हैं। बीच बीच में खबरें आती रहती हैं कि जल्द ही शनाया डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि अभी तक उनके फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल जानकारी अभी तक सामने नहीं आई।


Click it and Unblock the Notifications