गुमनामी में आज शाहिद कपूर का बर्थ डे
चंद फिल्मों से ही बॉलीवुड प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले अभिेनेता शाहिद कपूर का आज 33वां जन्मदिन है। आज उन्होंने अपने जीवन के 32 साल पूरे कर लिये हैं। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि बॉलीवुड का हैंडसम हीरो आज के दिन गुमनाम हैं। पता ही नहीं वो आज कहां पर हैं? और किसके साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। जबकि पिछले साल ऐसा नहीं था।
शाहिद को उनके जन्मदिन पर गोवा की बीच पर अभिनेत्री नरगिस फाकरी के साथ काफी गर्मा-गर्म अंदाज में देखा गया था। लेकिन ना जाने इस बार ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने बड़े ही गुपचुप तरीके से अपना जन्मदिन मनाने की सोची है।
शायद इसके पीछे कारण उनकी लगातार पिछली फ्लॉप फिल्में हैं। वहीं उनकी रियल लाइफ में भी अंधकार और अकेलापन है, करीना, विद्या और प्रियंका के जाने के कारण ही शायद वो आज का दिन किसी के साथ बांटना नहीं चाहते हैं।
मालूम हो कि फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इसी फिल्म के लिए फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार से नवाजा गया था।।'विवाह','जब वी मेट' और कमीने जैसी हिट फिल्मों के चलते वो बॉलीवुड के हैंडसम और डैशिंग हीरो बन गये लेकिन पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर पानी नहीं मांगा। तो कोई बात नहीं शाहिद मियां, आप तो आज भी लोगों के दिलों के राजा है। और इसलिेए आपके सारे चहेतों की ओर से वनइंडिया परिवार आपको आपके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देता है।


Click it and Unblock the Notifications
