39 का हुआ एशिया का सबसे सेक्सी मैन
आज बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे सेक्सी मैन का बर्थडे है। आप समझ चुके होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां यहां बात हो रही है डैशिंग लुक वाले रितिक रोशन की। जो आज 39 साल के हो गये हैं। दो बच्चों के लविंग पापा रितिक रोशन की आज भी लड़कियां दीवानी हैं, जिनके कारण साल 2012 में उन्हें एशिया के सबसे सेक्सी मैन का अवार्ड दिया गया है।
इस साल रितिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म कृष 2 रिलीज होने वाली है जिसके काऱण रितिक रोशन लंबे अरसे से चर्चित हैं। अपने पापा के निर्देशन मे इस फिल्म में काम करने वाले रितिक रोशन की इस फिल्म से सबको खासी उम्मीद है। हाल ही में डब्बू रतनानी के कैलेंडर में नजर आये रितिक रोशन ने कहा कि सबकी तरह अब मुझे भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
अपने जन्मदिन को खास नहीं मानने वाले रितिक ने पिछले साल अपने बर्थडे पर कहा था कि इनके लिए यह दिन आम दिन की ही तरह है, हमेशा की तरह यह भी बस जिंदगी का एक और दिन है। खास दिन वही होता है जिस दिन आप कुछ नया सीख सकें, कोई बड़ी व नई शुरुआत कर सकें। मैं तो हर दिन को ही खास बनाने की कोशिश करता हूं। प्यार और खुशियां बांटने का हर संभव प्रयास करता हूं।
साल 2000 की सुपर-डुपर फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले रितिक रोशन सुपर डांसर भी है। मिशन कश्मीर, कोई मिल गया, लक्ष्य, कृष, धूम 2, जोधा अकबर, लक बाय चांस, गुजारिश, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और अग्निपथ जैसी फिल्मों में काम किया है।
हमारी पूरी टीम भी रितिक रोशन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती है और कहती है कि तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों पचास हजार।आप भी अपने इस लविंग स्टार को हमार जरिये बधाई दे सकते हैं और बता सकते हैं कि रिति की कौन सी फिल्म आपको सबसे ज्यादा पसंद हैं औऱ क्यों?


Click it and Unblock the Notifications












