सलमान के 46वें जन्मदिन पर लोगों की शुभकामनाएं

सलमान के साथी कलाकारों ने ट्विटर के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दीं। उनकी फिल्म 'बॉडीगार्ड' 2010 में सबसे ज्यादा व्यवसाय करने वाली फिल्म रही। सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं तो अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी सफलता की कामना की है। अभिनेत्री अमृता अरोड़ा कहती हैं कि आने वाला नया वर्ष सलमान के लिए बहुत अच्छा हो।
कुछ ऐसा ही हाल सलमान के चाहने वाले दर्शकों का भी है जिन्होंने टि्वटर के जरिये अपने बधाई संदेश सलमान को भेजे हैं। जहां सबने उनके उज्जवल भविष्य और उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांगी है वहीं सबका कहना है कि इस साल सलमान खान परिणय सूत्र बंधन में बंध जाये और सच में सलमान की जिंदगी में उन्हें उनका सच्चा हमसफर मिल जाये। हमारी पूरी टीम भी सलमान के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देती है।
अगर आप भी सलमान खान को बर्थेडे विश करना चाहते हैं तो नीचे लिखे कमेंट बॉ्कस में अपने बधाई संदेश लिखें।


Click it and Unblock the Notifications











