हेप्‍पी बर्थडे पर टॉप ट्रेड में सलमान खान

By Ajay Mohan

मुंबई। फिल्‍म मैने प्‍यार किया से लेकर दबंग 2 तक बॉलीवुड में छा जाने वाले सलमान खान को जन्‍मदिन की हार्दिक बधाई। सलमान खान का जन्‍‍मदिन सिर्फ फिल्‍मों के दीवानों के लिये ही या उनके फैन्‍स के लिये ही खास नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिये भी खास है, जिन्‍हें सलमान के एनजीओ बींग ह्यमन की ओर से सहायता मिली। लेकिन हां इस बार जन्‍मदिन के केक में थोड़ी सी खटाई पड़ गई है, क्‍योंकि हिट एंड रन केस के सिलसिले में सलमान को आज कोर्ट में प्रस्‍तुत होना पड़ सकता है।

सलमान खान के जन्‍मदिन पर हर बार की तरह इस बार भी लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। पहला यह कि 47 के पूरे हो गये हैं, अरे सलमान भाई शादी कब करेंगे? और अगर शादी करेंगे तो किससे करेंगे? यह सोच कर जन्‍मदिन की पूर्व संध्‍या पर मीडिया ने उन्‍हें कई ठो लड़कियां भी सुझा दीं। जिनमें कैटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्‍हा का नाम टॉप पर रहा।

खैर सलमान फिलहाल अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं सोच रहे हैं। वो इस समय सिर्फ दो बातें सोच रहे हैं- पहली कोर्ट को कैसे फैस करें और दूसरी दबंग की कमाई को कैसे बढ़ायें। कोर्ट में आज उनकी तारीख लगी है, जिस वजह से आज उन्‍हें बांद्रा कोर्ट जाना पड़ सकता है। वैसे खबर है कि उनके वकील आज तारीख आगे बढ़वा लेंगे।

वहीं अगर दबंग की बात करें तो उनकी लेटेस्‍ट फिल्‍म ने अब तक 92 करोड़ कमा चुकी है और शतक के करीब है। ट्विटर पर लोग उन्‍हें हैश टैग - #HappyBirthdaySalmanKhan लगाकर बधाईयां दे रहे हैं। इस समय वो ट्विटर के टॉप ट्रेंड में हैं। साथ ही फेसबुक में भी वो ट्रेंड में हैं। हम आशा करेंगे सलमान खान की लंबी उम्र हो और वो लंबे समय तक बॉलीवुड में अपनी दबंगई जारी रखें।

नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें सलमान को बधाई संदेश।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X