शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन, सबके फेवरिट हैं सचिन तेंदुलकर- देखिए PHOTOS
करोड़ों भारतीय और दुनियाभर के चहेते क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। सभी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि कोरोना की वजह से हुए इस लॉकडाउन में सचिन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं। सचिन कहते हैं कि आज के हालात में पूरा देश टीम इंडिया है और इसका कोई भी खिलाड़ी आउट नहीं होना चाहिए। मैं यह जन्मदिन नहीं मना रहा हूं। हालात बहुत खराब हैं। ऐसे में जश्न मनाने का समय नहीं है।
बहरहाल, सोशल मीडिया पर हर कोई सचिन को जन्मदिन की शुभकानाएं दे रहा है। ये सचिन तेंदुलकर का जलवा है कि सिर्फ क्रिकेट फैन्स नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। एक बार शाहरुख ने सचिन की तारीफ में कहा था- "हम खुशनसीब हैं कि हमें उसी हवा में सांस लेने का मौका मिल रहा है, जहां सचिन जैसे महान खिलाड़ी रहते हैं.."

सचिन तेंदुलकर का हर कोई फैन है। चाहे बॉलीवुड.. क्रिकेट पसंद करने वाला शख्स हो। सचिन के जन्मदिन पर हम उनकी बॉलीवुड स्टार्स के साथ कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं। हमारी तरफ से भी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां।


Click it and Unblock the Notifications











