हुस्न की मल्लिका रेखा हुईं 57 की

अपने दिलकश अंदाज और खूबसूरती की वजह से वो सेक्स सिंबल बन गयीं। अपने शानदार फिल्मी करियर में रेखा ने तीन फिल्म फेयर अवार्ड जीते। पहला खूबसूरत, दूसरा खून भरी मांग के लिए बतौर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अवार्ड जीता तो वहीं एक बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब फिल्म खिलाड़ियो का खिलाड़ी के लिए जीता। इसके अलावा रेखा को साल 1981 में आयी फिल्म उमराव जान के नेशनल एवार्ड भी मिला। उमराव जान की उमराव बनकर रेखा ने अभिनय की ऐसी मिसाल लिखी जो हिंदी सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई।
आज भी गाहे-बेगाहे रेखा फिल्मों में दिखायी पड़ जाती है उसके पीछे कारण है कि रेखा आज भी समकालीन अभिनेत्रियों से कहीं ज्यादा सुंदर और जवान दिखती है। हम भी दुआ करते हैं कि सुंदरता और अभिनय की जीती-जागती तस्वीर रेखा यूं ही हंसती और खिलखिलाती रहें। वो खुश रहें आबाद रहें।


Click it and Unblock the Notifications











