रॉकस्टार रणबीर कपूर हुए 29 साल के

रणबीर कपूर के बेहद करीबी लोगों ने बताया कि रणबीर आज सुबह से शाम तक अपनी फिल्म की शूटिंग करेगें इसलिए पार्टी -शार्टी का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता है। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रॉकस्टार प्रदर्शन को तैयार है। ये फिल्म 11 नवंबर को पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में उनकी तारिका नरगिस फाकरी है। फिल्म अपने कुछ सींस को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म सांवरिया से अपने फिल्मी सफर शुरू करने वाले रणबीर कपूर को लोग चॉकलेटी स्टार कहते है। उनका नाम कई फिल्मी तारिकाओं से जुड़ चुका है। लेकिन रणबीर कपूर की ओर से हमेशा यही कहा गया कि वो किसी के साथ इंगेज नहीं है।
अजब प्रेम की गजब कहानी और राजनीति से रणबीर कपूर ने ये बात साबित कर दिया कि वो एक अच्छे अभिनेता हैं और मौका पाने पर बहुत कुछ कर सकते हैं। फिलहाल हमारी पूरी टीम की ओर से रणबीर कपूर को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई और हम दुआ करते हैं कि रणबीर कपूर दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें।


Click it and Unblock the Notifications











