28 के हुए रणबीर कपूर

ranbir-kapoor
बॉलीवुड के चाकलेटी स्टार के रूप में मशहूर हुए अभिनेता रणबीर कपूर आज 28 बरस के हो गये हैं। इसे संजोग कहे या कुछ और क्योंकि आज ही भारत रत्न लता मंगेशकर का भी जन्मदिन है। रणबीर इस बात के लिए अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं। कपूर खानदान से विरासत के रूप में मिली अभिनय कला को रणबीर बेहद ही सुचारू रूप से आगे बढ़ा रहे है। पिता ऋषि कपूर और मां नीतू सिंह के अभिनय से फ्रभावित रणबीर ने बेहद कम समय में ही लोगों को अपना कायल कर दिया है।

बचना ये हसीनों, अजब प्रेम की गजब कहानी और राजनीति जैसी फिल्में करन से लोग उन्हें एक अच्छा कलाकार मानने लगे हैं। उनकी आने वाली फिल्म अंजाना-अंजानी 1 अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही है, फिल्म में उनकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा है। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने तो उन्हें बॉलीवुड का दूसरा अमिताभ कह डाला है। रणबीर कपूर को हमारी पूरी टीम भी उनके जन्मदिन की ढ़ेरों बधाइयां देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X