सुपर स्टार रजनीकांत का जन्मदिन आज
बस उनकी एक ही ख्वाहिश थी कि उनका यह चहेता सितारा बहुत जल्द ठीक होकर घर वापस आ जाये। और कहते है ना दवा से ज्यादा दुआओं में असर होता है, सो हुआ और रजनीकांत,सिंगापुर से सही सलामत वापस भारत आ गये।
आपको जानकर हैरत होगी कि एशिया में जैकी चैन के बाद रजनीकांत ही सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले कलाकार हैं। फर्श से अर्श की कहानी कहती रजनीकांत की जीवनी हर किसी के लिए आदर्श है। एक सिंपल से बस कंडक्टर से अपनी जीविका की शुरूआत करने वाले रजनीकांत का काम आज भी बदस्तूर जारी है। लोग उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते है।
केवल तमिल सिनेमा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी रजनी की फिल्मों का बोलबाला रहा। उनका सिगरेट पीने का ढंग और दुश्मनों को पीटना आज भी किसी को रोमांचित कर जाता है। अपनी दिलकश अभिनय से लोगों को मनोरंजित करने वाले रजनीकांत बहुत जल्द आपको सुपरहिट तमिल ट्रैक सांग..कोलावरी डी...के वीडियो सेंगमेट में नजर आयेंगे। वो इस सांग में अपने दामाद धनुष की आवाज पर थिरकते नजर आने वाले हैं।
आज के दौर में किसी चीज की गारंटी नहीं है लेकिन यह बात इस फिल्मी सितारे पर लागू नहीं होती है। किसी फिल्म को चलाने के लिए केवल रजनी का नाम ही काफी है। फिल्मी कैनवस के इस बेहतरीन कलाकार को वनइंडिया भी दिल से सलाम करके कहता है कि तुम जियो हजारो साल।
आप भी अपने इस चहेते सितारे को हमारे जरिये बधाई दे सकते हैं। अपनी प्रतिक्रिया नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications












