..................... Happy Birthday Rajinikanth | हैप्पी बर्थ डे 'रजनीकांत' - Hindi Filmibeat

हैप्पी बर्थ डे 'रजनीकांत'

Rajinikanth
भारतीय सिनेमा में कुछ लोग ऐसे है जो मील का पत्थर साबित हुए हैं, उन्हीं में से एक है तमिल के सुपर स्टार रजनीकांत। जिन्होंने अपने अभिनय से वो इबारत लिख दी है लिख पाना हर किसी के हाथ में नहीं होता। साउथ में भगवान का दर्जा प्राप्त रजनीकांत का आज जन्मदिन है। आज रजनीकांत 61 साल के हो गए, रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलोर में हुआ था। चेन्नई में उनके प्रशंसकों ने मिठाई बांटकर, आतिशबाजी छोड़कर और प्रार्थनाएं करके उनका जन्मदिन मनाया।

साल 2010 रजनीकांत के लिए बेहद खुशियों भरा रहा। जहां हिंदी में रोबोट नाम से आई उनकी बड़े बजट की फिल्म एंथिरन साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से रही। वहीं इसी साल उनकी बेटी सौंदर्या चेन्नई के उद्यमी अश्विन के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। सौंदर्या भी फिल्म निर्माण से जुड़ी हैं। साऊथ के प्रसिद्ध फिल्म स्टार रजनीकांत हिन्दी फिल्मों में कम ही आए, लेकिन जब भी आए धमाकेदार आए। इस जाने-माने कलाकार को 'साऊथ का अमिताभ' भी कहा जाता है।

रजनी का असली नाम शिवाजीराव गायकवाड़ है वैसे तो रजनी की हिन्दी फिल्में कम ही आई जिसमें अंधा कानून काफी लोकप्रिय रही, उसमें अभिताभ के साथ रजनी बेहतरीन अभिनय किया था। रजनी को साउथ का अमिताभ कहा जाता है। हमारी पूरी टीम की ओर से रजनी को उनके जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X