जन्मदिन पर सुपरस्टार प्रभास का धमाका- 'साहो' के धमाकेदार एक्शन की एक झलक- VIDEO
सुपरस्टार प्रभास ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को शानदार तोहफा दिया है। प्रभास की आने वाली फिल्म साहो का एक टीजर 'शेड्स ऑफ साहो' रिलीज किया गया है, जहां फिल्म के शूटिंग की कुछ खास झल्कियां दिखाई गई है। टीजर से ही साफ है कि फिल्म में जबरदस्त स्टाइल और एक्शन है। साहो में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर दिखेंगी।
अजय देवगन की फिल्म में काजोल की धमाकेदार एंट्री- 8 सालों बाद
'शेड्स ऑफ साहो' के अंतिम दृश्य में प्रभास की एंट्री होती है.. जहां वह शानदार दिख रहे हैं। जहां बाहुबली में प्रभास राजसी लुक में नजर आए थे। वहीं साहो में उन्हें शेड्स और जैकेट के साथ काफी स्टाइलिश लुक दिया गया है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म से उनके फीमेल फैन फॉलोइंग में और भी इज़ाफा होने वाला है।

फिल्म के निर्माताओं ने 'शेड्स ऑफ साहो' एक विशेष वीडियो सीरिज तैयार की है.. जिसका पहला भाग आज रिलीज किया गया है। कह सकते हैं कि यह वीडिया खास फैंस के लिए बनाया गया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी।
साहो का कुल बजट 300 करोड़ है और इस बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा इसके एक्शन सीन पर खर्च किया गया है।फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर, जैकी श्राफ, नील नीतिन मुकेश, महेश मांजरेकर जैसे अभिनेता दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं।
यहां देंखे शेड्स ऑफ साहो-


Click it and Unblock the Notifications












