तो पीसी का बिंदासपन अमेरिकन सनसनी मैडोना की देन है!
पूर्व विश्वसुंदरी और जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काफी बोल्ड कहीं जाती हैं। रियल लाइफ में काफी बिंदास मैडम पीसी का कहना है कि वो बचपन से अमेरिकी गायिका-अभिनेत्री मैडोना उनकी आदर्श रही हैं।
उन्हें मैडोना का बिंदास व्यक्तित्व अच्छा लगता है। 'फ्रोजन' गीत की गायिका मैडोना शनिवार को 56 साल की हो गईं। प्रियंका ने उन्हें माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी।
तो पीसी का बिंदासपन अमेरिकन सनसनी मैडोना की देन है!
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, "बचपन से मेरी आदर्श रहीं मैडोना को जन्मदिन मुबारक हो। आप जिस बेबाकी से अपनी जिंदगी जीती हैं, वह पसंद है। बहुत सारी यादें हैं।"
फिल्म फैशन और बर्फी जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय करने वाली नेशनल अवार्ड विनर प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मैरिकॉम को लेकर चर्चित हैं।
Pics: प्रियंका की मौजूदगी बढ़ाएगी 'मेरी कॉम' का वजन : उमंग
पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकीं मैरिकॉम की रीयल लाइफ पर आधारित इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त पीसी ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली हैं तो वहीं फिल्म को डायरेक्ट किया है उमंग कुमार ने। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी।
आपको बता दें कि निर्देशक उमंग कुमार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभिनीत 'मेरी कॉम' फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। उन्होंने कहा, "अब लोग पोस्टर और ट्रेलर के बारे में बात कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं और इसका पूरा श्रेय प्रियंका को जाता है। प्रियंका 'मेरी कॉम' का वजन बढ़ाएंगी।"
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/hu9Ac_HPC7s?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












