Happy Birthday Madhuri Dixit- माधुरी के जन्मदिन पर पब्लिक हॉलीडे चाहते थे फैंस!
बॉलिवुड की धक धक गर्ल के नाम से जानी जाने वाली माधुरी दीक्षित आज भी खूबसूरती के मामले में नयी एक्ट्रेसेस को मात दे सकने में सक्षम हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्म गुलाबी गैंग में माधुरी दीक्षित अपने जमाने में सबसे बड़ी प्रतद्विंदी रह चुकी जूही चावला के साथ नज़र आईं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास ना चली लेकिन माधुरी के फैंस उन्हें इस अवतार में देख काफी खुश हुए।
माधुरी दीक्षित आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं और आज भी आम जनता से लेकर इंडस्ट्री तक में उनके दीवानों की कमी नहीं है। माधुरी दीक्षित नेने सिर्फ पुराने समय के सितारों ही नहीं बल्कि आज के कुछ जवां दिलों की भी धड़कन बढ़ाने में सक्षम हैं।
तो आइये माधुरी दीक्षित से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग और मजेदार बातें जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications