#HappyBirthdayKatrinaKaif: ट्विटर पर आई कैटरीना की तस्वीरों की सुनामी, आप भी देखते रह जाएंगे
कैटरीना कैफ को उनके फैन्स कितना प्यार करते हैं ये अगर देखना है तो तुरंत ट्विटर पर चले जाइए। एक तरफ ट्रेंड हो रहा है #HappyBirthdayKatrinaKaif और दूसरी तरफ आप जब स्क्रोल करेंगे तो कैटरीना की तस्वीरों के अलावा आज आपको और कुछ नहीं दिखने वाला है। फैन्स ने ठान लिया है कि वो अपनी फेवरिट एक्ट्रेस के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
फैन्स कैटरीना कैफ को विश करने के लिए अलग अलग अंदाज़ और अल्फाज़ दोनों ढूंढ रहे हैं। कुछ ने उनकी तस्वीरों को बेहद शानदार अंदाज़ में एडिट किया है जो ट्विटर पर तेज़ी से रिट्वीट और शेयर भी किए जा रहे हैं। ऐसी एक तस्वीर का नमूना हम भी आपको दिखा देते हैं।

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ के जन्मदिन का माहौल फैन्स पहले से ही बना चुके थे और इंस्टाग्राम पर भी फैन्स को हिदायत दे दी गई थी कि रात 10 बजे भारतीय समयानुसार, कैटरीना कैफ का जन्मदिन मनाने के लिए #HappyBirthdayKatrinaKaif ट्रेंड करना है। बस फिर क्या था ट्विटर पर भी फैन्स की बाढ़ आ गई।
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ बॉलीवुड में सालों से मेहनत कर रही हैं और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने आज ये मुकाम पा लिया है कि सबके दिल पर राज कर रही हैं। यहां तक कि उन्हें जन्मदिन की बधाईयां देने के लिए शाहरूख, अक्षय और सलमान फैन्स तक एक हो गए -


Click it and Unblock the Notifications
