हैप्पी बर्थ डे करीना कपूर

फिल्म चमेली, देव और ओंकारा जैसी फिल्मों से करीना ने साबिक किया कि वो केवल ग्लैमरस गर्ल ही नहीं है बल्कि एक अच्छी अभिनेत्री भी हैं. फिर आयी 2007 की सुपहिट फिल्म 'जब वी मेट जिसने सफलता की नई दास्तां लिखी। इस फिल्म के लिए करीना को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार दिया गया। करीना का सफल सफरनामा आज भी बदस्तूर जारी है।
जितना फिल्मों से नहीं उस से कहीं ज्यादा करीना अपने प्रेम प्रसंगों के कारण लोगों में चर्चित रहीं। करीना-शाहिद के किस्से आज भी बॉलीवुड की गलियों में गूंजते है। लेकिन फिलहाल करीना इस समय छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ डेटिंग कर रही है। दोनों ने हाल ही में कहा है कि वो दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। फिलहाल करीना के जन्मदिन पर हमारी टीम उन्हें हार्दिक बधाई देती है।


Click it and Unblock the Notifications