सेक्सी करीना को देखकर आज भी दिल कहता है आता माझी सटकली..
आज बॉलीवुड की लवली बेबो करीना कपूर का जन्मदिन है। करीना कपूर का जन्म 21 सितम्बर,1980 को बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान कपूर परिवार में हुआ था। करीना अभिनेता रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबीता की दूसरी संतान है।
करीना ने अभिनय की शुरुआत साल 2000 में रिलीज़ हुई फ़िल्म रिफ्यूजी के साथ की थी। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का पुरस्कार भी मिला था।
साल 2001 में, अपनी दूसरी फ़िल्म मुझे कुछ कहना है से पहली व्यावसायिक सफलता का स्वाद चखा, इसी साल करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में इनके अभिनय को काफी सराहा गया। फिल्म चमेली, देव, ओमकारा और क्योंकि जैसी फिल्मों से करीना ने साबित किया कि वो केवल ग्लैमरस गर्ल ही नहीं है बल्कि एक अच्छी अभिनेत्री भी हैं। फिर आयी 2007 की सुपहिट फिल्म 'जब वी मेट जिसने सफलता की नई दास्तां लिखी।
करीना की अदाएं किसी को भी पागल कर दें...
इस फिल्म के लिए करीना को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार दिया गया। बॉलीवुड के तीनो खानों के साथ काम कर चुकी करीना को लोग आज बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री मानते हैं। वैसे करीना अपने लवअफेयर्स के कारण भी काफी चर्चा में रही हैं। करीना-शाहिद के किस्से आज भी बॉलीवुड की गलियों में गूंजते है। लेकिन आज यह सब एक बीता हुआ कल साबित हो गया है, आज करीना मिसेज सैफ अली खान के वजह से जानी जाती हैं।
आईये करीना के बारे में और बातें करते हैं नीचे की स्लाइडों के जरिये...


Click it and Unblock the Notifications











