हिरोईन करीना ने पूरे किये 32 साल

आज बॉलीवुड की लवली बेबो का जन्मदिन है। आज का दिन करीना के लिए काफी खास है। एक तो आज उनका बर्थडे है, दूसरा आज ही उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म हिरोईन रिलीज हो रही है। सभी की ही तरह करीना को भी हिरोईन से काफी उम्मीदें हैं।

आपको बता दें कि जीरो साइज करीना कपूर का जन्म 21 सितम्बर,1980 को बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान कपूर परिवार में हुआ था। करीना अभिनेता रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबीता की दूसरी संतान है। करीना ने अभिनय की शुरुआत साल 2000 में रिलीज़ हुई फ़िल्म रिफ्यूजी के साथ की थी। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का पुरस्कार भी मिला था। साल 2001 में, अपनी दूसरी फ़िल्म मुझे कुछ कहना है से पहली व्यावसायिक सफलता का स्वाद चखा, इसी साल करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में इनके अभिनय को काफी सराहा गया।

फिल्म चमेली, देव, ओमकारा और क्योंकि जैसी फिल्मों से करीना ने साबित किया कि वो केवल ग्लैमरस गर्ल ही नहीं है बल्कि एक अच्छी अभिनेत्री भी हैं। फिर आयी 2007 की सुपहिट फिल्म 'जब वी मेट जिसने सफलता की नई दास्तां लिखी। इस फिल्म के लिए करीना को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार दिया गया। बॉलीवुड के तीनो खानों के साथ काम कर चुकी करीना को लोग आज बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री मानते हैं।

देखें बेबो की शाही सवारी

वैसे करीना अपने लवअफेयर्स के कारण भी काफी चर्चा में रही हैं। करीना-शाहिद के किस्से आज भी बॉलीवुड की गलियों में गूंजते है। फिलहाल करीना इस समय छोटे नवाब सैफ अली खान की बेगम बनने की तैयारी में हैं। चर्चा है कि करीना-सैफ अगले महीने की 17 तारीख को शादी करने जा रहे हैं। चलिए करीना को उनके जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए शुभकामनाएं देते हैं कि उनकी हिरोईन उम्मीदों पर खरी उतरे और शादी के बाद उनकी जिंदगी यूं ही खुशियों से रौशन होती रहे।

आप भी अपनी प्यार हिरोईन के जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। अपनी विश आप नीचे के कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X