78 साल के हुए धर्म पाजी, दीजिये शुभकामनाएं

 Happy Birthday Dharmendra, Please wish him
हिंदी फिल्म जगत के हैंडसम ही मैन अभिनेता धर्मेंद्र आज 78 साल के हो गये। अपनी यादगार फिल्मों से लोगों के दिलों में राज करने वाले धर्मेंद्र की फिल्में आज भी लोग बड़ी रोचकता से देखते हैं। यही नहीं युवागण भी धर्मेद्र साहब का मुरीद है। विकीपीडिया के मुताबिक धर्मेंद्र साहब ने अपने फिल्मी जीवन में अभी तक करीब 247 फिल्‍मों में काम किया है। धर्मेंद्र जी की खास बात यही रही कि उन्हें जीतना लोगों ने रोमांटिक भूमिकाओं में पसंद किया उतना ही उनका एक्शन लोगों के मन भाया। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी से

शादी करके धर्म जी ने लाखों हसीनाओं का दिल जरूर तोड़ा लेकिन अपनी दिल को छू लेने वाली मुस्कान से वह बहुत दिनों तक अपने फैंस को नाराज नहीं रख पाये।

यही नतीजा रहा कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल करती रहीं। बंदिनी, अनपढ़, आयी मिलन की बेला, काजल, धर्मवीर, राजा जानी, शोले, जुगनू, दोस्त, चरस, शरारत, गुलामी, पत्थर और फूल, मेरा गांव मेरा देश, यादों की बारात, रेशम की रोटी, आये दिन बहार के ऐसी फिल्में हैं जिन्हें देखने के लिए लोग आज भी बेकरार रहते हैं। यही नहीं धर्मेंद्र ने अपने बेटे सन्नी देओल को लांच करने के लिए 'बेताब' और बॉबी को लांच करने के लिए 'बरसात' जैसी फिल्में भी बनायी जो खासी चर्चा में भी रहीं। उन्होंने अपने बेटे सन्नी के लिए

बनायी फिल्म 'घायल' के लिए साल 1991 में बेस्ट प्रोड्यूसर का फिल्म फेयर अवार्ड भी जीता। जबकि 1997 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

अमिताभ बच्चन को अपना छोटा भाई कहने वाले धर्मेंद्र साहब को शायरी का भी शौक है। साल 2004 में धर्मेन्द्र बीकानेर से बीजेपी टिकट पर सांसद भी रह चुके हैं। धर्मेंद्र साहब केजन्मदिन पर उनके सभी फैंस की ओर से वन इंडिया परिवार भी उन्हें बहुत बहुत बधाई देता है। और उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता है।

आप भी अपने हीरो धर्मेंद्र साहब को बर्थे विश कर सकते हैं। अपनी शुभकामनाएं नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X